Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हुई मौत, कार चालक फरार…

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह पूरी घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल के पास की बताई जा रही है। जब महिला रोड क्रॉस कर रही थी, इस दौरान काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आ रहे तेज रफ्तार कार ने महिला को तेज टक्कर मार दी, जिसमें महिला सड़क पर गिर गई। महिला का हाथ पूरी तरह से कट गया, महिला को गंभीर चोट आई।

जिसके बाद महिला को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया है,महिला शीशमहल के पास किराए में अपने पति के साथ रहती थी, महिला का नाम ज्योति है, जो जिसका का पति रेलवे में सर्विस करता है। और उसकी तैनाती काठगोदाम रेलवे स्टेशन में है, फिलहाल पुलिस कार की तलाश में जुट गई है,आसपास की सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है, जल्द कार चालक को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]