Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी की अचानक हुई तबियत खराब, अस्पताल में चल रहा है उपचार।

भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उनको हल्द्वानी की एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, पहाड़पानी जनसभा से लौटते वक्त पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी।

जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा इलाज के लिए उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया, उसके बाद उनके हालत में अब सुधार हुआ है। फिलहाल पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हम आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर दान सिंह भंडारी लगातार क्षेत्र में कार्यक्रम कर रहे हैं और वह भीमताल से कांग्रेस के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]