Connect with us

हल्द्वानी- विदेश भेजने के सपने दिखाकर यह महिला डकार गई लाखों रूपए, गिरफ्तारी के लिए जुटी दो प्रदेशों की पुलिस

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विदेश भेजने के सपने दिखाकर यह महिला डकार गई लाखों रूपए, गिरफ्तारी के लिए जुटी दो प्रदेशों की पुलिस

Haldwani news हल्द्वानी की एक महिला ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हल्द्वानी के गौजाजाली में रहने वाली एक महिला की तलाश में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस हल्द्वानी पहुंची है। बताया जा रहा है उक्त महिला पर बलरामपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसी सिलसिले में बलरामपुर पुलिस के एसआई हरेकृष्ण उपाध्याय और कां. प्रेम गुप्ता ने बनभूलपुरा थाने में अपनी आदम दर्ज की है।

पुलिस आरोपी महिला को तलाश रही है। एसआई हरेेकृष्ण उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी बिचवपुर बलरामपुर ने गौजाजाली में रहने वाली रजनी नामक महिला के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रूपए की ठगी करने का आरोप है, जिस पर वहां पर रजनी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

टॉप की ख़बर 👉  बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ सपा महासचिव शोएब के नेतृत्व में किया पीएम मोदी का विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रजनी के खिलाफ कई अन्य लोगों ने भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में बलरामपुर पुलिस शनिवार को हल्द्वानी पहुंची। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बलराम पुलिस बनभूलपुरा पुलिस के साथ आरोपी महिला का तलाश कर रही है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top