Connect with us

हल्द्वानी- हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Haldwani news हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर उत्तराखंड में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम कार्यालय में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश के साथ मिष्ठान वितरण कर हिमाचल प्रदेश की जीत का जश्न मनाया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी कांग्रेस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है । संगठन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत से सरकार की ओर पार्टी को अग्रसर किया है।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी - धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वह खुद कांगड़ा जिले में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और जनता का रुख देखकर स्पष्ट लग रहा था कि हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और वहां की जनता ने उसी प्रकार का फैसला लिया है। उत्तराखंड भी हिमाचल से लगा हुआ प्रदेश है, लिहाजा आने वाले दिनों में यहां कांग्रेस और मजबूत होगी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top