Connect with us

उत्तराखण्ड- कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस पदाधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा, थामा भाजपा का दामन

इलेक्शन 2022

उत्तराखण्ड- कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस पदाधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा, थामा भाजपा का दामन

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफे की शुरुआत नैनीताल जिले से हो गयी है, नैनीताल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने आज कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अरविंद पांडे ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

आशा बिष्ट को गदरपुर स्थित अरविंद पांडे ने अपने आवास पर सदस्यता दिलाई, जिसके बाद उन्होंने कहा की रामनगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र पाल ने अपनी हार का ठीकरा उनके और उनके पति संजय बिष्ट के ऊपर फोड़ा है। साथ ही कई अन्य कांग्रेसियों के ऊपर उन्होंने चुनाव में हरवाने का आरोप लगाया है, जबकि वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव लड़ाने का कार्य कर रही थी, पर रामनगर में उनको कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र पाल ने अपने चुनाव प्रचार में नहीं बुलाया, बावजूद इसके उनके ऊपर हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।

टॉप की ख़बर 👉  भीमताल में हुई भारी बारिश, जलमग्न हुआ यह विभाग, देखिए वीडियो

आशा बिष्ट ने कहा की कॉन्ग्रेस के अंदर गुटबाजी और कुछ नेताओं की मनमानी के चलते वह कांग्रेस को अलविदा कह चुकी हैं और अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूरे तन मन से वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ ही राज्य और केंद्र की जनकल्याण नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top