Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- डीजीपी का कोतवाली निरीक्षण, कोतवाल हरेंद्र चौधरी को बोले वैलडन…

हल्द्वानी में डीजीपी अशोक कुमार ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने मालखाने, मेस, और असलेखाने के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान कोतवाली में आगंतुकों और महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क की डीजीपी ने तारीफ की और कोतवाली क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को देख संतुष्ट नजर आए। साथ ही कोतवाल हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी के कार्यों को सराहा, डीजीपी के साथ इस निरीक्षण में आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट मौजूद रहे, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया गया,

साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर वह संतुष्ट नजर आए, साथ ही एनबीडब्ल्यू करने और कुर्की के मामलों में कमी देखी गई, जिनके ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]