Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विकास पुरुष, हिमालय पुत्र व पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी की यहां मनाई जाएगी जयंती और पुण्यतिथि…

विकास पुरुष के नाम से प्रचलित उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हिमालय पुत्र स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवाड़ी की कल जयंती एवं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्लयूटिया द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, यह कार्यक्रम कल 18 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे मधुबन बैंक्विट हॉल नैनीताल रोड में किया जा रहा है, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्लयूटिया स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के भतीजे हैं और उत्तराखंड कांग्रेस के काफी सीनियर लीडर भी हैं,

वर्तमान में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राज्य सरकार कि गलत नीतियों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच लेकर जाते हैं, ऐसे में उनके द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के साथ ही हल्द्वानी के तमाम ऐसे पुराने सामाजिक लोग पहुंचेंगे, जिनका पंडित नारायण दत्त तिवारी के साथ गहरा नाता रहा है। वही पूर्व में कांग्रेस प्रवक्ता दीपक ब्लयूटिया द्वारा नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी की दावेदारी भी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]