उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- लगातार बारिश से बद्रीपुरा में हुआ जलभराव, विधायक सुमित हृदयेश और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर पहुंचे…
Haldwani news लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति हो गई है। बद्रीपुरा क्षेत्र के कई घरों में नहर का पानी घुस गया है, क्योंकि बरसात का सारा पानी निर्माणाधीन नहर के रस्ते लोगों के घरों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश मौके पर पहुंचे, जहां उनके द्वारा जलभराव को डायवर्ट करने को लेकर प्रयास किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया नहर के पानी को डाइवर्ट किया जा रहा है, साथ ही नगर निगम द्वारा जेसीबी मशीन लगा दी गई है, जोकि पानी के अंदर भरे मलबे को किनारे कर रही है, वही नहर कवरिंग का कार्य कर रहे लोगों को भी बताया गया है कि नहर कवरिंग के लेवल से पानी को नीचे की ओर लाया जाए, ताकि लोगों के घरों में पानी ना भर सके, लगातार तत्परता के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जलभराव को डाइवर्ट करने में जुटी हुई है,
साथ ही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी लगातार क्षेत्र में डटे हुए हैं, ताकि लोगों को जलभराव से निजात मिल सके। स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने जन समस्या से विधायक और सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)