उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अवैध गैस रिफिलिंग का किया भंडाफोड़, मौके पर पाए गए घरेलू गैस सिलेंडर
हल्द्वानी में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया दमूवाढूंगा के कुमाऊं कॉलोनी में अवैध तरीके से एक युवक द्वारा अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में गैस भरे जाने का काम किया जा रहा था।
इसकी सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया, इस दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, साथ ही रिफलिंग करने वाली किट को भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, मौके पर कोई ऑटो नहीं पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की रिफलिंग हो या गैस की कालाबाजारी का कार्य हल्द्वानी में नहीं चलने दिया जाएगा, ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)