Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बोले करण महारा, किया जीत का दावा…

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी उपचुनाव को हर हाल में जीतने का दावा कर रही है। हल्द्वानी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा उत्तराखंड के बागेश्वर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से काम कर रही है।

उपचुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसको लेकर भी लगातार पार्टी नेताओं से चर्चा की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा का कहना है, कि वर्तमान राजनीति में बहुत सारे मुद्दे हैं, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। जिस पर कांग्रेस पार्टी मुद्दा बनाकर बागेश्वर उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]