Connect with us

हल्द्वानी- अशोका लीलैंड श्रमिकों के साथ हरीश पनेरु पहुंचे श्रम विभाग, इस अधिकारी का किया घेराव…(वीडियो)

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अशोका लीलैंड श्रमिकों के साथ हरीश पनेरु पहुंचे श्रम विभाग, इस अधिकारी का किया घेराव…(वीडियो)

हल्द्वानी में पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में युवाओ द्वारा श्रम विभाग का घेराव किया। जिसमें युवाओं का कहना है कि अशोक लीलैंड कंपनी के अंदर श्रम विभाग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अशोक लीलैंड में लायम फ्लेक्सी सॉल्यूशन जो श्रम विभाग में लोडिंग अनलोडिंग के पंजीकृत है, उसके द्वारा उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी और अशोक लीलैंड कंपनी से प्राप्त डिप्लोमाधारियो को सीनियर ऑपरेटर के पद में नियुक्त किया गया।

जिसके लिए वह वैध नही है। जिसकी पूर्व में भी श्रम विभाग में शिकायत की गई थी । लेकिन श्रम विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई थी। जिससे नाराज होकर युवाओं ने आज श्रम विभाग में सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट का घेराव किया। जिसमें उनके द्वारा 7 दिन में कार्यवाही कर न्याय देने की बात कही गयी। धरने में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, भरत नेगी, राकेश पाण्डे, इंदर सिंह, दीप सुयाल, प्रहलाद सिंह, गणेश तिवाड़ी, माया, निशा, अमन, तारा, विनोद, नीरज आदि मौजूद रहे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top