उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- मूसलाधार बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़के, बरसात ने बनाया भय का माहौल, मौके पर प्रशासन और नगर निगम की टीम
हल्द्वानी में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। शाम के समय से मूलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रकसिया नाले से लेकर कलसिया नाला अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति धीरे-धीरे बनने लगी है,
प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, नहरों का पानी अब सड़कों पर आने लगा है, ऐसे में आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है, कई जगह पर पानी घरों में घुस गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास की तरफ भी पानी नहर से होते हुए आ गया है, फिलहाल प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह बेवजह बारिश में अपने घरों से बाहर ना निकले, क्योंकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर किया है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)