Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एबीवीपी से अध्यक्ष पद की दावेदार छात्रा को इंस्टाग्राम में live दे डालीं भद्दी गालियां…

Haldwani news छात्रसंघ चुनाव हों और कोई हंगामा खड़ा न हो यह हो नहीं सकता, क्योंकि चुनाव और विवाद का चोली दामन का हमेशा से साथ जो रहा है… आगामी 24 दिसंबर को चुनाव होने हैं और किसे टिकट मिलेगा, इसको लेकर हर उम्मीदवार सहित उसके समर्थक आपस में भिड़ने को तैयार बैठे हैं। वहीं राजनीति में धनबल, बाहुबल के अलावा शीर्ष नेताओं का आर्शीवाद भी बेहद मायने रखता है… खैर हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

यहां एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद की दावेदार रश्मि लमगड़िया को एबीवीपी के ही एक अन्य कार्यकर्ता द्वारा इंस्टाग्राम में भद्दी-भद्दी गालियां देने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम में लाइव स्ट्रीमिंग किया गया था, जिसमें कुछ युवा सड़क में खड़े हैं और छात्रनेता रश्मि को भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ गंदे इशारे कर रहे हैं।

रश्मि का कहना है कि इसके पीछे दूसरे गुट के लोगों का हाथ है और वीडियो में नजर आ रहे ये युवा कॉलेज के ही छात्र हैं, जो यह नहीं चाहते कि वह चुनाव लडे़ क्योंकि वह टिकट की दावेदारी कर रहे दूसरे एबीवीपी छात्र नेता के समर्थक हैं और चाहते हैं कि टिकट उसे मिले। आपको बता दें कि रश्मि के अलावा कौशल बिरखानी ने एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर टिकट की दोवदारी की है…

बहरहाल इस पूरे मामले में अब एबीवीपी के अंदर ही दो फाड़ नजर आ रहा है जो कभी भी समर्थकों के बीच विस्फोट का काम कर सकता है। इधर रश्मि ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया है और अब एबीवीपी के शीर्ष पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ इस पर लिंगदोह कमेटी का संज्ञान लाने के लिए कार्रवाई की बात कही है।

फिलहाल अब देखना होगा कि एबीवीपी की ओर से किस चेहरे को टिकट दिया जाता है पर इस प्रकरण के बाद और एक महिला के लिए अशोभनीय कथन का प्रयोग किए जाने के मामले को लेकर रश्मि का पलड़ा एक बार फिर भारी नजर आ रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन और लिंगदोह कमेटी क्या रूख अपनाती है यह भी देखने वाली बात होगी, इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस भी जुट चुकी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]