Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पटरी पर लौटा गौला खनन कार्य, 126 वाहनों ने की उपखनिज निकासी

हल्द्वानी के गौला नदी के आज विभिन्न गेटों से 125 वाहनों द्वारा उपखनिज की निकासी की गई है। प्रशासन, पुलिस और वन निगम के अधिकारी लगातार शांतिपूर्वक नदियों से उपखनिज की निकासी करवाने का कार्य कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों द्वारा अभी भी खनन कार्य का विरोध करने का प्रयास किया जा रहा था।

लेकिन प्रशासन के प्रबंधन के चलते वह लोग उपखनिज निकासी का विरोध नहीं कर पा रहे, क्योंकि भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया आज वन निगम के पांच गेटों से 126 गाड़ियों द्वारा खनिज की निकासी की गई। शीशमहल गेट से 110, इंदिरा नगर गेट से 7, आँवला गेट से 4, देवरामपुर गेट से 4 और हल्दूचौड़ गेट से 1 वाहन ने उपखनिज की निकासी की है।

हालांकी गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति अभी भी हड़ताल पर है, उनकी कुछ मांगों पर प्रशासन द्वारा बातचीत की जा रही है और यह उम्मीद जताई जा रही है, कि जल्द से जल्द खनन का कार्य पटरी पर लौट रहा है जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]