Connect with us

उत्तराखण्ड

सुबह से फरार कैदी को पुलिस ने पकड़ा, कोविड संक्रमित कैदी अस्पताल से हुआ था फरार।

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से आज सुबह कोविड संक्रमित एक दुष्कर्म का आरोपी हॉस्पिटल के क्वारन्टीन वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने इंदिरा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के आरोपी का नाम रवीश है, जिस पर 12 जनवरी को एक किशोरी ने थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे पुलिस ने 13 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद आरोपी को हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

आज सुबह व पुलिस कर्मियों को वॉशरूम जाने का बहाना देख कर फरार हो गया था, ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने कांस्टेबल ललित मेहरा व महेश बृजवाल को निलंबित कर दिया था, ऐसे में पुलिस की टीम ने आरोपी रवीश को इंदिरा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस टीम को ₹10 हजार इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]