Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के आश्वासन के बाद किसानों का धरना हुआ स्थगित, मांग बरकरार

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर लौटे युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आज हल्द्वानी के बुध पार्क में अपने आंदोलन स्थल में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार बिंदुओं पर वार्ता हुई है और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि हल्द्वानी और रामनगर तहसील में पूर्व की भांति व्यवस्था जारी रहेगी और एक कमेटी बनाकर अगले 6 महीने के भीतर रेरा के नियमों में किस तरह शीथलीकरण किया जाए उस पर निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा जमीनों की खरीद और बिक्री पूर्व की भांति जारी रहेगी, वहीं किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि हमने सरकार को 5 अक्टूबर तक समय देते हुए अपना धरना स्थगित किया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का धन्यवाद अदा किया कि उन्होंने एक सेतु की तरह काम करते हुए किसानों की समस्याओं को सुना और उसका समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]