Connect with us

गढ़वाल

दाड़ी बनाने के दौरान मामा का मुंह रूमाल से ढका फिर नाई ने कर दी मासूम से अश्लील हरकत, गिरफ्तार

प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ते जा रहा है। खासकर बच्चों के साथ दरिदंगी के कई मामले आ चुके है। अब एक नाई ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद हंगामा हो गया। नाई ने बच्ची मे मामा के मुंह पर फिटकरी लगाकर मुंह ढक दिया तभी बच्ची से अश्लील हरकत कर डाली। लेकिन मामा ने देख लिया। मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद मोहल्ले में ऐसी घटना से सभी स्तब्ध है।

खुड़बुड़ा में गौरी शंकर मंदिर के पास सैय्यद मोहल्ला निवासी असलम नाई की दुकान चलाता है। सोमवार शाम एक व्यक्ति पांच साल की भांजी के साथ उसकी दुकान पर दाढ़ी बनवाने गया। इस दौरान नाई ने उनके चेहरे पर उस्तरा लग गया। इसके बाद चेहरे को धुला और फिटकरी लगाई और चेहरा रुमाल से ढक दिया। आरोप है कि इसी बीच उसने मामा के संग आयी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के मामा की नजर पड़ी तो विरोध किया।

मौके पर हो हंगामा हो गया। इस दौरान एक संगठन से जुड़े लोग भी वहां पहुंच। आरोप है कि उन्होंने हंगामा करते तत्काल दुकान खाली कराने की मांग की। इस मामले में खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि मामले में पीडि़त बच्ची के मामा की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी असलम की उम्र 39 वर्ष बताई जा रहा है। उसका एक बेटा भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]