Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी- थाने का निरीक्षण करने पहुंचे DIG, SO भगवान महर की थपथपाई पीठ

डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने आज कालाढूंगी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, कालाढूंगी थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी भगवान महर ने डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत का स्वागत किया। डीआईजी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र भी मौजूद रहे। डीआईजी योगेंद्र रावत ने कालाढूंगी थाने का बारीकी से निरीक्षण किया। यह दौरान उन्होंने वहां के रखरखाव को लेकर संतुष्टि जताई। माल खाने में रखे असलहों को भी उनके द्वारा देखा गया, उन्होंने पुराने लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

वही थाने में वर्षों से सीज हुए दो पहिया और चार पहिया वाहनों के निस्तारण को भी उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाए, अपने पूरे इस निरीक्षण के दौरान डीआईजी योगेंद्र रावत ने कालाढूंगी थाना प्रभारी के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]