Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने सत्ता परिवर्तन और ऐतिहासिक जीत के मुख्य सूत्रधार: हेमंत द्विवेदी

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही दिल्ली की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। हेमंत द्विवेदी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व ने भारतीय राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद 48 सीटें लाकर पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए सत्ता में वापसी की है। वही उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रवासी उत्तराखंडियों के बीच भाजपा के समर्थन में बड़े स्तर पर प्रचार किया, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला है। प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली की महान जनता ने केजरीवाल की आप सरकार को जड़ से उखाड़ फेंक यह साबित कर दिया कि दिल्ली की आम जनता देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी जी के साथ हैं।

दिल्ली विधानसभा में भाजपा के परचम लहरने के बाद उत्तराखंड समेत सभी राज्यों के प्रवासियों के लिए आर्थिक विकास का रास्ता खुलेगा। साथ ही उन्होंने बताया इस जीत के बाद पार्टी ने दिल्ली में विकास को नई गति देने का वादा किया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में यमुना की सफाई, परिवहन व्यवस्था में सुधार और अनधिकृत कॉलोनियों के पुनर्विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है जिसपर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]