Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- मसूरी के इस होटल में लगी भीषण आग, पुलिस ने होटल कर्मियों को किया रेस्क्यू (वीडियो)

देहरादून जिले के मसूरी के रिंक पवेलियन होटल में आग लग गई, आग लगने से होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। होटल में लगी आग पर काबू करने का प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से होटल खाली था। पुलिस के मुताबिक आगजनी के दौरान होटल में कोई गेस्ट मौजूद नहीं था। होटल में रहने वाले स्टाफ को पुलिस ने रेस्क्यू किया। रविवार को सुबह के समय होटल में आग लगने की पुलिस को सूचना मिली थी। होटल में अत्यधिक लकड़ी का सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र के कैमल रोड कुल्हाड़ी के पास रिंक होटल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]