Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 96 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने सौपे नियुक्त पत्र…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे। जिसमें उत्तराखण्ड वन विकास निगम के 88 और उच्च शिक्षा विभाग के 08 सहायक लेखाकार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित सहायक लेखाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में कार्य करें, इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। ईश्वर की कृपा से आपको जनसेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार के साथ ही स्वरोजगार को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम से लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती के लिए अधियाचन भेजे गए हैं। अनेक पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अध्यक्ष वन विकास निगम श्री कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ देवेन्द्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक वन विकास निगम श्री एस. पी. सुबुद्धि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]