Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मंडी के पास मिला यूनिवर्सिटी के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी के मंडी बाईपास की तरफ एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र का है। जहां पर एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिला है। सूचना मिलने पर तत्काल सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव समेत अन्य अधिकारी और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गए है। जिसके बाद घटना स्थल को बारीकी से देखा गया है। छात्र का शव मंडी बाईपास पर जंगल की तरफ अंदर की ओर मिला है, छात्र हल्दुचौड़ का रहने वाला है, जो कि निजी विश्वविद्यालय का छात्र है। मामला संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, घटना स्थल से पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने कई एविडेंस और सैंपल जुटाए है ।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]