Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: मां तारा के चुनाव में समर्थन देने यूरोप से पहुंची बेटी अन्नू…

नैनीताल नगर पालिका चुनाव में स्नोव्यू वार्ड 5 से सभासद पद की प्रत्याशी तारा राणा के चुनाव में एक खास मोड़ देखने को मिला है। तारा राणा की बेटी, अनीता राणा (अन्नु), जो यूरोप में रिसर्च कर रही हैं, अपनी मां का समर्थन में मतदान करने के लिए नैनीताल पहुंची हैं। मां तारा राणा ने बताया कि अनीता ने जैसे ही उनके चुनाव लड़ने की खबर सुनी, वह तुरंत मंगलवार को नैनीताल आ गईं। अनीता ने बताया कि वह 23 जनवरी को अपनी मां के लिए मतदान करेंगी और उनकी जीत देखने के बाद वापस यूरोप लौट जाएंगी।तारा राणा के लिए बेटी की यह उपस्थिति न केवल भावनात्मक समर्थन है, बल्कि उनके अभियान को भी मजबूती देने वाली साबित हो सकती है। अनीता का अपनी मां के लिए इतना लंबा सफर तय करना, परिवार के आपसी समर्थन और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण को दिखाता है। चुनाव में तारा राणा की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। तारा राणा स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय मानी जाती हैं और उनके अभियान को परिवार के इस समर्थन से और भी बल मिल सकता है। अब देखना यह है कि 23 तारीख को होने वाले मतदान में जनता का झुकाव किस ओर रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]