Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, पति गुलजार फरार, जांच में जुटी पुलिस

Nainital news संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नैनीताल में उत्तर प्रदेश मुरादाबाद से बीते दिन महिला अपने पति के साथ नैनीताल घूमने आई थी, जिसके बाद महिला का मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तल्लीताल के एक होटल में शव बरामद हुआ है। होटल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया कि, महिला की पहचान रहमत नगर गुलामी रसूल मुरादाबाद निवासी इरम खान (32) पत्नी गुलजार (34) पुत्र सद्दीक के रूप में हुई है।

घटना के बाद से ही महिला का पति गुलजार लापता बताया जा रहा है। महिला का पति गुलजार क्यों फरार है इस सवाल पर भी पुलिस की तफ्तीश जारी है, वही फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]