Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक, लगी 18 प्रस्तावों पर मोहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए कैबिनेट में 18 प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।आवास विभाग में जो बायलॉज और भारत सरकार और उत्तराखंड के बिल्डिंग बायलॉज है उसमें से लाभार्थी कोई सा भी इस्तेमाल कर सकता है।

जीएसटी के बिल के लिए वित्त विभाग ने एक नया प्रस्ताव “बिल ल” लाया है जिसके तहत लाटरी निकाली जाएगी और इनाम वितरित किया जाएगा।

वन टाइम सेटेलमेंट को अगले कैबिनेट में लाने के निर्देश।

नगर पालिका की नियमावली में किया गया है संशोधन।

खाद्य विभाग ने अपनी नियमावली में किया संशोधन , जिस पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर।

माध्यमिक विभाग में प्रिंसिपल के पदों क़ो 50 प्रतिशत प्रमोशन के तहत भरे जाए, 50 प्रतिशत पद परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।

लोक सेवा आयोग में 10 पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे यें पद अनुसेवक के है।
बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत काम हो रहें है एजेंसी ही काम करेंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में भर्ती और प्रमोशन में आ रहे अड़चनों के चलते प्रधानाचार्य के पदों को 50 फ़ीसदी पदोन्नति और 50 फीसदी परीक्षा कराकर भर्ती करा जाए।

तकनीकी शिक्षा विभाग, शोध विभाग एवं प्रशिक्षण विभाग संस्थान का नाम बदला।
जुडिसरी के कुछ नामों में किया गया बदलाव।

बद्रीनाथ के मास्टर प्लान का कार्य सीएसआर फंड से किए जा रहे हैं पहले चरण का कार्य किया जा रहा है और दूसरे चरण का कार्य उसी कंपनी से किए जाने पर निर्णय लिया गया।

केदारनाथ धाम में जो छोटे-छोटे कार्य किए जाने हैं उस कार्य को भी वर्तमान में काम कर रही संस्था से ही कराए जाने पर निर्णय लिया गया है।यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले के बाद जो परीक्षाएं अधर में लटकी हुई है उन परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]