Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिक कला को प्रोत्साहन दे रही अस्तित्वम् गैलरी…

प्राचीन वैदिक भाषानुसार मनुस्मृति में लिखा गया है “धर्मो रक्षति रक्षितः” जिसका तात्पर्य है “धर्म की रक्षा करने वाले की धर्म रक्षा करता है।” प्रत्येक धर्मानुसार, आध्यात्म ही मनुष्य का वास्तविक आधार है। जिस प्रकार शारीरिक प्रबलता को बढ़ाने हेतु कुछ मनुष्य जिज्ञासु रहते हैं, उसी प्रकार कुछ मनुष्य मानसिक प्रबलता अर्थात तार्किकता, बौद्धिकता, स्मरणात्मकता, रचनात्मकता तथा आध्यात्मिकता को ही प्रत्यक्ष सिद्धांत मानते हैं।

अस्तित्वम् गैलरी एक आध्यात्मिक कला गैलरी है जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिकता, समानता तथा रचनात्मकता का संदेश प्रेषित कर रही है। वर्तमान समय में २० से अधिक राष्ट्रों तथा १२ से अधिक धर्मों के आध्यात्मिक चित्रकार अस्तित्वम् गैलरी का हिस्सा हैं। इस आध्यात्मिक कला गैलरी के संस्थापक भारतीय चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट तथा सह-संस्थापक मोहित लोहनी यह मानते हैं कि किसी वस्तु, विचार अथवा रचना का सृजन ही सकारात्मक परिणाम लेकर आता है। सृजनात्मक गुण आपको उत्साह तथा उमंग से परिपूर्ण करते हैं और जीवन के बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु सहायता करते हैं।

अस्तित्वम् गैलरी सभी धर्मों के आध्यात्मिक चित्रकारों को प्रोत्साहित कर रही है कि वे अपने धर्मगुरुओं अथवा अपने ईश्वर को समर्पित करते हुए कलाकृतियां बनाएं। वह सर्वशक्तिमान ईश्वर जो हर जगह तथा हर किसी में विद्यमान है। ब्रह्मांड में विद्यमान ऊर्जा के अध्ययन तथा अनुभव पर आधारित कला श्रृंखलाओं को भी गैलरी में सम्मिलित किया गया है। भारत के साथ साथ अन्य राष्ट्रों (सोवियत संघ, अमेरिका, जापान, कनाडा, इजराइल, चीन, सिंगापोर, फ्रांस तथा अन्य राष्ट्रों) के आध्यात्मिक चित्रकार अस्तित्वम् गैलरी की इस पहल को सराहते हैं।

अस्तित्वम् गैलरी के सीईओ नवनीत पाण्डे प्रार्थना को महत्व देते हुए कहते हैं कि आपको वह सब मिलता है जिसके लिए आपने प्रार्थना की है। प्रार्थना का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो तो आपका लक्ष्य जल्द ही पूर्ण हो जाता है। अस्तित्वम् गैलरी का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिकता को सर्वोच्च स्तर प्रदान करना है जिससे समाज में प्रेम, आदर, समानता तथा शांति का संदेश प्रेषित किया जा सके। वर्तमान समय में अस्तित्वम् गैलरी का संचालन तकनीकी माध्यम से किया जा रहा है। विभिन्न राष्ट्रों के आध्यात्मिक चित्रकार भारत द्वारा संचालित की जा रही इस गैलरी की सकारात्मक सोच को पसंद कर रहे हैं। गैलरी अपने साथ जुड़े हुए सभी राष्ट्रों, धर्मों, समुदायों तथा वर्गों के आध्यात्मिक कलाकारों का सम्मान करती है तथा एक बेहतर समाज बनाने में उन सभी के अमूल्य योगदान का धन्यवाद करती है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]