Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – डीएम और विधायक की तीखी बहस के बाद विधायक ने कही यह बड़ी बात देखे(वीडियो)

हल्द्वानी के सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में हो रही दिशा की बैठक की उस वक्त दिशा बदल गई जब विधायक ने हंगामा कर दिया बैठक के दौरान ही विधायक और जिलाधिकारी के बीच जमकर बहस हुई। पूरा मामला आपदा के तहत गौला नदी में चैनलाइजेशन को लेकर था जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा वर्तमान में पोकलैंड लगाकर काम किया जा रहा है जबकि विधायक ने सिंचाई विभाग को काम दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। जबकि जिलाधिकारी का कहना था कि उनके द्वारा वन विभाग को खुद या किसी अन्य एजेंसी से काम किए जाने को कहा गया था। सांसद अजय भट्ट के सामने ही काफी लंबे समय तक यह बहस चलती रही अंत में सांसद को मोर्चा संभालते हुए कहना पड़ा कि मुझे समझ नही आ रहा कि आखिर जिले में यह चल क्या रहा है। हालांकि बैठक के बाद सांसद अजय भट्ट विधायक और जिलाधिकारी के बीच हुई इस बहस को मामूली सी घटना बताते हुए टालते नजर आए, जबकि लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों पर जनता के प्रति गंभीर न होने के सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी आपदा के कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं जिसका खामियाजा लोगों को भुगतान पड़ रहा है उन्होंने कहा कि अगर चैनेलाइजेशन का काम कल से शुरू नहीं हुआ तो वह खुद अपने पैसों से काम कराएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]