Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की लाभार्थी महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 5 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को उत्तरायणी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार पर अधिक से अधिक ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती पूजा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की लाभार्थी श्रीमती गीता खेतवाल, कृषि, पशुपालन और उद्यान के क्षेत्र की योजनाओं की लाभार्थी श्रीमती आनंदी देवी, श्रीमती मंजू बोरा एवं श्रीमती सुनीता मेहता ने मुख्यमंत्री से संवाद किया।
इस अवसर पर अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री आनन्द स्वरूप तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती अनुराधा पाल उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]