Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पकड़े गए हिमाचल के स्मैक तस्कर, 8 लाख की स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार…

उत्तराखंड में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस का विशेष अभियान जारी है, जिसमें नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है। नशे का कारोबार करने वालो पर देहरादून पुलिस का शिकंजा, 08 लाख रू0 अनुमानित कीमत की 102.50 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ड्रग फ्री देवभूमि के विजन के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुँवर के निर्देशन में देहरादून जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश उपाध्याय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा सभावाला क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को लगभग 08 लाख रू0 कीमत की 102.5 ग्रा0 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के हैं। जिसमें पहला अभियुक्त जसवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सिरमौर हि0प्र0 और दूसरा अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी सिरमौर हि0प्र0 के हैं।

बरामदगी माल का विवरण
01 – अभियुक्त जसवीर सिंह – 51.25 ग्राम स्मैक
02 – अभियुक्त अतुल कुमार – 51.22 ग्राम स्मैक
03 – एक स्विफ्ट डिजायर नंबर: एचपी-17-एफ-9171 सफेद रंग
बरामद अवैध स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कुल अनुमानित कीमत लगभग 08 लाख रू0।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]