Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की सड़कों पर लगेेंगे 1000 पौधे, शहर होगा और हरा-भरा : नगर आयुक्त

हल्द्वानी: जिले के बड़े अधिकारियों के निर्देशानुसार हल्द्वानी शहर को हरियाली और सुंदरता की ओर अग्रसर करने के लिए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर कुल 1000 पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया अभियान के पहले चरण में नैनीताल रोड पर 200 पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए गड्ढे खोदने और पौधे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रजातियों के वृक्ष लगाए जा रहे हैं, जिनमें ब्रश रेड, चंपा, फाइकस, बॉटल पाम, गुलमोहर और मोल्सरी जैसे आकर्षक और उपयोगी पेड़ शामिल हैं।प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि जिन स्थानों पर अधिक जगह उपलब्ध होगी, वहां पाकड़ और पीपल जैसे बड़े छायादार वृक्ष भी रोपे जाएंगे। यह अभियान न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]