Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर: SIR बैठक में कमिश्नर दीपक रावत के समाने ही भिड़ गए राजकुमार ठुकराल और शिव अरोड़ा, तीखी नोकझोंक फिर हाथापाई की नौबत (वीडियो)

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जनपद में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कलेक्ट्रेट में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसआईआर के दौरान सामने आ रही आपत्तियों और अन्य समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान करना था।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल और मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया और हाथापाई की नौबत तक आ गई।

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान राजकुमार ठुकराल ने भाजपा विधायक शिव अरोड़ा से तीखे शब्दों में कहा, “तुम्हारी क्या औकात है।” इसके बाद दोनों पक्षों के बीच माहौल और गरमा गया।

स्थिति बिगड़ती देख बैठक में मौजूद अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा और एसडीएम मनीष बिष्ट ने हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को समझाने-बुझाने के साथ ही उन्हें रोकने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद मामला शांत कराया गया।

एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों के बीच हुए इस विवाद से बैठक का माहौल कुछ देर के लिए बेहद तनावपूर्ण हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]