Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा- अपने गांव पहुंचकर महेंद्र धोनी ने की ईष्ट देवता की पूजा, ग्रामीणों में उत्साह…

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। आज दोपहर करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे।

उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गांव की सड़क में धोनी व उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे।
ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की।

फिलहाल वह दूसरे मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों की उनके काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]