उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, विरोध के बीच मीटर तोड़ा, कर्मचारियों से गाली-गलौज का वीडियो वायरल
हल्द्वानी: गुरुनानकपुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए एक मीटर तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार का है, जब स्मार्ट मीटर लगाने विद्युत विभाग के लोग पहुंचे जो मीटर लगा रहे थे, वहाँ इस दौरान कुछ लोग स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विभागीय कर्मचारियों से तीखी बहस करते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना के दौरान मौके पर तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है।




