Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी : एसपी कमलेश उपाध्याय ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाया होली का पर्व…

SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाई होली

सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण के साथ प्रेम एवं सद्धाव का दिया संदेश।

जनपद उत्तरकाशी में होली के पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने, कर्तव्यों का भलि-भांति निर्वहन करने के उपरान्त उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गयी। सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों द्वारा परिवार सहित पारम्परिक अंदाज रंग-गुलाल खेलते हुये एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गयी।

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में पुलिस लाईन एवं कोतवाली उत्तरकाशी मे आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा स्वयं पुलिस जवानों एवं परिवारजनों के बीच पहुँचकर होली मनाई गई। होली के जश्न के दौरान उनके द्वारा महिला पुलिस कर्मियों एवं परिवारजनों के साथ पारम्परिक लोक नृत्य, रासों-तांदी आदि कर माहौल को उत्साह एवं खुशियों का सारोबार बना दिया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा विभिन्न चुनौतियों के बीच होली के पर्व को सकुशल, शान्तिप्रिय एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने पर सभी पुलिस कर्मियों की सराहना एवं प्रशंसा करते हुये सभी को रंगो के महापर्व होली की शुभकामनाएं दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]