Connect with us

अलर्ट

उत्तराखंड- (मौसम अपडेट) रहें सावधान… इन पांच जिलों में बारिश की संभावना…

राज्य मौसम विज्ञान देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश के 05 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य की मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।

साथ ही कहीं कहीं बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार आठ अप्रैल की सुबह करीब 10:45 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है।

आज 9 अप्रैल को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 30, 11 अप्रैल को 31 डिग्री हो जाएगा। इसके अलावा 12 से 15 अप्रैल तक अलग अलग दिन अधिकतम तापमान 32, 33, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]