Connect with us

आध्यात्मिक

उत्तराखण्ड- ताबड़तोड़ लाठी डंडे बरसाते वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे कुछ युवक आपस में बुरी तरह लड़ते दिखाई दे रहे है। धर्मनगरी हरिद्वार में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडीबेलवाला मैदान का है, जहां बीते सोमवार की शाम को स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों के बीच मारपीट हुई है।

वीडियो में कई युवक एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसा रहे हैं। सिर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी फोड़ रहे है। डंडा लगते ही एक युवक घायल भी हो गया। बहरहाल पुलिस को भी अभी इस मामले कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना कि मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]