Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- 20 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दरोगा बाबू, पुलिस महकमे में हड़कंप…

विजिलेंस की टीम द्वारा छापेमारी कर उत्तराखंड पुलिस के दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक दारोगा को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

तैनात दारोगा इंद्रजीत राणा धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बजाय 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर आरोपी से 20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपी ने विजिलेंस को सूचना दी और देहरादून से आई एक टीम ने पूरा जाल बिछाया।

प्लानिंग के तहत नोटों पर रंग लगाकर दारोगा को पकड़ाया गया। हाथ में आते ही नोटों से रंग छूट पढ़ा और विजिलेंस टीम ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस विभाग में जंगल की आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया। देर रात तक आला अधिकारी घटना की जानकारी लेने में जुटे थे, और विजिलेंस की टीम आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करने में जुटी रही।

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दारोगा इंद्रजीत सिंह राणा को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है। मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]