Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- धामी सरकार के 100 दिन पर मिले सकते हैं राज्य को दर्जाधारी राज्यमंत्री, लाइन में होंगे भाजपा समर्पित कार्यकर्ता

उत्तराखंड में भाजपा सरकार अपना 100 दिन का कामकाज पूरा करने जा रही है, ऐसे में प्रदेश दर्जाधारी बनाने की भी चर्चाएं तेज चल रही है। जिन कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला और जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाई, उन्हें दर्जाधारी के पद से नवाजा जा सकता है।

भाजपा को प्रदेश में मिली प्रचंड जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका रही हैं, जिनका कार्यकर्ताओ ने चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है, उन्हें दर्जा धारी राज्य मंत्री के पद से नवाजने की भी कवायद चल रही है। कितने कार्यकर्ताओं को सरकार में मिलेगा दायित्व यह सीएम पुष्कर धामी के विवेक पर निर्भर करता है।

सूत्र बताते हैं दर्जाधारियो की पहली लिस्ट जारी हो सकती हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिये चंपावत सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन निगम का चेयरमैन बना कर मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को भी दर्जा धारी बनाया जाएगा। जिसका जल्द एलान कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]