Connect with us

आध्यात्मिक

उत्तराखंड (बड़ी खबर) हेमकुंड साहिब में टूटा ग्लेशियर, चार यात्री सुरक्षित निकाले, एक महिला लापता, रेस्क्यू जारी

चमोली – हेमकुंड साहिब में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। जिससे बर्फ में फंसे चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन महिला यात्री लापता हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार घटना शाम छह बजे की बताई जा रही है।

अटलाकुड़ी के पास अचानक ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान हेमकुंड साहिब से घांघरिया लौट रहे श्रद्धालु बर्फ में फंस गये। इसमें चार श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल दिया गया, लेकिन एक महिला यात्री अब भी लापता है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार घटनास्थल पर तीर्थयात्रियों के रेस्क्यू के लिए चॉपर भेजा गया, लेकिन बर्फ अधिक होने के कारण वह उतर नहीं पाया। लापता महिला यात्री की तलाशी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]