Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- सड़क हादसे में कार बनी आग का गोला, देखिए live वीडियो…

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में टोडा खटका गांव के पास दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई, हादसा होते ही कार में आग लग गई, हादसे में कार में सवार दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए, गनीमत यह रही कि कार में आग लगने से पहले ही घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद 108 के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी एक परिवार सोमवार करीब चार बजे हरिद्वार की ओर जा रहा था, जैसे ही उनकी कार टोड़ा खटका बाईपास के पास पहुची तो कार आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, हादसा इतना भयंकर था कि अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी, हादसा होते ही राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, राहगीरों ने बमुश्किल कार में सवार घायलों को किसी तरह बाहर निकाला, इस बीच देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई,

वहीं राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, इसी दौरान ढंडेरा निवासी बाइक सवार अतुल और अभिषेक बहादराबाद जा रहे थे, हादसा होते ही बाइक सवार घटनास्थल पर रुके और घायलों में से एक 8 वर्षीय बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर रूड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, वहीं, मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, इस दौरान बाईपास पर जाम लग गया,

पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया, हादसे में नवल किशोर सैनी, सुनीता सैनी पत्नी नवल किशोर सैनी, ममता सैनी पत्नी विवेक सैनी, प्राण 8 वर्ष पुत्र विवेक सैनी, आरु सैनी 12 वर्ष पुत्र विवेक सैनी थाना गीता कॉलोनी निवासी दिल्ली घायल हुए हैं, सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि घायलों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]