Connect with us

उत्तराखण्ड

अपडेट – ज्योलिकोट के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, चालक की हुई मौत…

क्रिसमस की रात एक टूरिस्ट बस 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे बस चालक की मौत हो गयी हैं, गनीमत यह रही बस में कोई पर्यटक नही था, यह पूरी घटना ज्योलिकोट के पास की बताई जा रही है, जब नैनीताल से हल्द्वानी आ रही टूरिस्ट बस 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर ज्योलिकोट पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और उसके बाद बस में दबे ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया गया,लेकिन गहरी खाई में गिरने के चलते बस चालक मौत हो गई है एस•ओ• तल्लीताल रोहितास सागर ने जानकारी देते बताया कि हल्द्वानी से क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकालना गया , बस हल्द्वानी की सिटी बस है जो कि पर्यटकों को नैनीताल लेने और छोड़ने जाती है यह पूरी घटना मुख्य बाजार से 50 मीटर आगे की बताई जा रही है जिसमें सिर्फ बस का चालक मौजूद था और उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]