Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी – सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने तक मातली में सीएम धामी ने बनाया अपना कैम्प ऑफिस…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया और सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशलता के लिए बुधवार से मातली में ही डटे हैं। शासकीय कार्य बाधित न हो, इसके मद्देनजर मातली से ही मुख्यमंत्री का अस्थायी कैम्प कार्यालय संचालित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने आज जरूरी शासकीय पत्रावलियों को निस्तारित करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही शाम को मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुंचकर वहां चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया और ऑपरेशन में जुटी टीम से वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]