Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखण्डियों के कार्यक्रम में सीएम धामी ने कही यह महत्वपूर्ण बात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में रविवार को विष्णु दास भावे ऑडिटोरियम, नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली में अनेक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा मुंबई में स्वागत किया गया उससे मैं अभिभूत हूँ। उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में आप सभी के बीच आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति में जो मधुरता है, विनम्रता है और एक अपनापन है।
उन्होंने कहा कि हमारे खान-पान में, हमारे रहन-सहन में, हमारी बोल-चाल में, एक भावनात्मक लगाव है। उन्होंने मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से आग्रह किया कि साल में एक बार परिवार सहित अपनी मातृभूमि जरूर आने का प्रयास करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन से लगते थे।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार से प्रदेश में 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई है। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण व बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्य प्रधानमंत्री जी के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंह नगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। इस अवसर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री गणेश नायक के साथ ही काफी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]