Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हिंदूवादी नेता विपिन पांडे ने कालाढूंगी विधानसभा से ठोकी ताल, BJP को बताया ‘भगत जनता पार्टी’, इथेनॉल फैक्ट्री बंद कराने और नशे के कारोबार पर रोक लगाने का किया ऐलान

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भी चुनावी हलचल बढ़ने लगी है। प्रखर हिंदूवादी नेता विपिन पांडे ने आगामी विधानसभा चुनाव में कालाढूंगी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान विधायक बंशीधर भगत के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की बात कही है।

जनता के नाम जारी अपनी अपील में विपिन पांडे ने कालाढूंगी में भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब BJP का मतलब ‘भगत जनता पार्टी’ हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जनता की समस्याओं और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। पांडे ने कहा कि उनका चुनावी अभियान परिवारवाद से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर केंद्रित रहेगा।

विपिन पांडे ने अपने संकल्प पत्र में चकलुवा क्षेत्र में स्थापित इथेनॉल फैक्ट्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के विरोध के बावजूद स्थापित की गई इस फैक्ट्री को बंद करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का संकल्प जताया है।

विपिन पांडे ने अपनी अपील में मुस्लिम समाज के वोट नहीं लेने की बात भी कही है। उनके इस बयान से चुनावी माहौल में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है।

उन्होंने खुद को कालाढूंगी की जनता के बीच का व्यक्ति बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। अब देखना होगा कि कालाढूंगी की सियासत में विपिन पांडे की चुनावी घोषणा भाजपा विधायक बंशीधर भगत के लिए कितनी चुनौती साबित होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]