Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा दो युवकों को भारी, पलक झपकते ही सबकुछ खत्म, परिजनों में मचा कोहराम…

रेलवे ट्रैक पर दो युवकों को रील बनाना इतना भारी पड़ गया कि जिसकी कीमत उनको अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। मोबाइल से रील बनाते समय हरिद्वार के लस्कर में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। तुरंत लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला मौके पर पहुंचीं, उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]