Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पति संग पत्नी गई बाजार, वहां से यार के साथ हुई फरार…

पति के साथ बाजार गई पत्नी अपने प्रेमी के बाइक में बैठकर फरार हो गई। आरोप है की महिला के प्रेमी द्वारा बाइक तेजी से दौड़ाकर ले गया, जिसमें महिला के 12 वर्षीय बेटे को चोट भी आई है। मामला देहरादून जिले के विकास नगर का है, पति द्वारा पुलिस में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोपी प्रेमी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, विकास नगर क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि वह अपने 12 साल के बेटे, 7 साल की बेटी व पत्नी के साथ देहरादून पलटन बाजार आया था।

तहसील चौक पर उसने अपने बच्चों और पत्नी को उतारा और कार पार्क करने के बाद जब वह वापस लौटा, तब उसने देखा की उसका 12 वर्षीय बेटा चोटिल था। पिता द्वारा बच्चे से पूछा गया तो उसने बताया कि एक बाइक में युवक आया जिसने मम्मी को अपनी बाइक में बैठाया और रफूचक्कर हो गया। इसके बाद बच्चे ने अपनी मां को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने बाइक की स्पीड तेज कर दी, जिससे बच्चा गिर गया और चोटिल हो गया।

पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर दी, साथ ही जानकारी के अनुसार महिला को भगाकर ले जाने वाला युवक का नाम अमित कुमार है, जोकि मूल रूप से सहारनपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। प्रेमी महिला के घर के पास पहले किराए पर रह चुका है। वही धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेमी के साथ महिला इससे पहले भी तीन बार भाग चुकी है, आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]