Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला की चेन लूटने वाले बदमाश CCTV में कैद…

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना के मामले में पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तो दर्ज कर दिया है,लेकिन अभी तक बदमाश नही पकड़े गए है,बुजुर्ग महिला कल सुबह अपने घर से टहलने को निकली थी, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की ढाई तोले सोने की चेन छीन ली थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

महिला कालिका कॉलोनी ओम शांति केंद्र ब्लॉक की ओर जा रही थी, इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और उन्हें धक्का देखकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की आधार पर बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]