Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर : मेयर विकास शर्मा ने पार्षदों और निगम कर्मचारियों के साथ खेली होली…

नगर निगम में होली मिलन समारोह की धूम महापौर ने पार्षदों निगम कर्मियों के साथ खेली होलीरूद्रपुर। नगर निगम में महापौर विकास शर्मा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। इस दौरान महापौर ने पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों के साथ होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में होली गीतों पर महापौर के साथ पार्षद,नगर निगम अधिकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मी थिरकते नजर आये। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता के बीच एकता का प्रतीक होली का पर्व है। यह न सिर्फ रंगों से खेलने का, बल्कि भाईचारे, प्रेम और मेलजोल का पर्व भी है। होली का पर्व सिर्फ उल्लास और उमंग का पर्व नहीं बल्कि यह पर्व विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। इसे लेकर एक प्रसिद्ध कहानी है जो प्राचीन काल के राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप और उसके बेटे प्रह्लाद से जुड़ी हुई है। राजा हिरण्यकश्यप ने भगवान विष्णु के प्रति अपनी नफरत के कारण प्रह्लाद को मारने की कई कोशिशें की, लेकिन भगवान विष्णु ने प्रह्लाद को बचा लिया और अंत में हिरण्यकश्यप की हार हुई। इस तरह से होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बन गई।महापौर ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करके एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह व्यक्त करते हैं। होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और रिश्तों में मिठास बढ़ाते हैं। होली के इस महापर्व पर हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि होली का पर्व हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी अहसास कराता है। हमें रंगों का इस्तेमाल सोच-समझ कर करना चाहिए ताकि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव न डाले। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग और पानी का संरक्षण होली के समय हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। होली का असली संदेश प्रेम, भाईचारे और एकता का है। रंगों में खुशी ढूंढ़ें, पर एक-दूसरे की भावनाओं का भी सम्मान करें। इसी तरह हम होली को सही मायनों में मनाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, प्रभारी नगर सहायक आयुक्त रणदीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हर्षपाल चंडोक, मुख्य वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, पार्षद मेंहद्री शर्मा, सरो राय, शिव कुमार, अंजली, मुकेश रस्तोगी, इन्द्रजीत सिंह, सौरभ बेहड़, शुभम दास, चिराग कालड़ा, गौरव गिरी, गौरव खुंराना, पूजा मुंजाल, राजेश जग्गा, सुशील चौहान, बीनू, सुशील मंडल, जितेश कुमार, जगदीप भाटिया, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र राठौर, मधु शर्मा, राना सुमन, पूनम, प्रियंका गुप्ता, सुनील कुमार, विष्णु, साबिर कुरैशी, गिरीश कुमार, कैलाश राठौर, निमित कुमार शर्मा, नीतू, कुसुम शर्मा, पवन राना, महेन्द्र पाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]