Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर- कपकोट में सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, एक की मौत दो घायल

Bageshwar news बागेश्वर जनपद के अंतर्गत कपकोट तहसील के गडेरा ग्रामीण सड़क मार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, कार में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे, जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है, वही दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए कपकोट के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार का नियंत्रण खो गया था, जिसके बाद कार गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरी, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई बाकी अन्य दो घायलों का उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं सड़क हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]