Connect with us

रानीखेत- भाजपा प्रत्याशी को लेकर बगावत शुरू, डेढ़ सौ से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा।

इलेक्शन 2022

रानीखेत- भाजपा प्रत्याशी को लेकर बगावत शुरू, डेढ़ सौ से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा।

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा बागी नेता प्रमोद नैनवाल को प्रत्याशी बनाये जाने के विरोध में भिकियासैंण मंडल इकाई में डेढ़ सौ से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनमें मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी और महामंत्री शामिल हैं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस व्यक्ति को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया था, उसे पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाना कार्यकर्ताओं का अपमान है।

जिस व्यक्ति के कारण 2017 के चुनावों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अजय भट्ट को हार का सामना करना पड़ा, उसे पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाना अजय भट्ट का भी अपमान है। जो व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है, उसे किस आधार पर पार्टी ने प्रत्याशी बनाया ये समझ से परे है। अगर पार्टी ने टिकट पर पुनर्विचार नहीं किया तो सभी पदाधिकारी अपना रास्ता चुनने को मजबूर होंगे।

टॉप की ख़बर 👉  उत्तराखंड- पहाड़ में पहाड़ सा संघर्ष... पीठ पर लादकर 6 किलोमीटर पैदल मरीज को पहुंचाया अस्पताल (वीडियो)

साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि रानीखेत विधानसभा में मौजूदा भाजपा प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा बड़ी भूल की गई है। आपको बता दे कि भाजपा से प्रमोद नैनवाल तो कांग्रेस से करन महरा के बीच विधानसभा का मुकाबला होने जा रहा है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top